आईपीएल में यह दूसरा मौका, जब एक ही मैच में रिकॉर्ड 33 छक्के लगे; फोटोज में देखिए गगनचुंबी शॉट्स का रोमांच

22/09/2020 9:56 PM Total Views: 145896

Gouse Dafedar

आईपीएल के 13वें सीजन के चौथे मुकाबले में गगनचुंबी छक्कों की बौछार देखने को मिली। इस मैच में रॉजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 16 रन से शिकस्त दी। इस मुकाबले में रिकॉर्ड 33 छक्के लगे। आईपीएल में ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई के मैच में सबसे ज्यादा 33 सिक्स लगे थे।

चेन्नई के शेन वॉटसन ने 21 बॉल पर 33 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के लगाए।
राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर ने 8 बॉल पर 4 छक्कों की बदौलत नाबाद 27 रन बनाए।
चेन्नई सुपरकिंग्स के सैम करन ने 2 छक्कों की मदद से 6 बॉल पर 17 रनों की पारी खेली।
धोनी ने मैच के आखिरी ओवर में 92 मीटर का लंबा छक्का लगाया था।
बीसीसीआई के अधिकारी ड्रेसिंग में बैठकर मैच का आनंद लेते हुए।
 
WhatsApp Icon
Subscribe My YouTube